
Happy Kiss Day 2025: फिल्म ‘कर्मा’ से हुयी KISS सीन की शुरुआत…बॉलीवुड में मच गया था बवाल?
Happy Kiss Day 2025: वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन, किस डे (KISS DAY) आज यानी 13 फरवरी को मनाया जाता है। KISS, आकर्षण, स्नेह और सम्मान का प्रतीक है, जिसे प्यार की भाषा के रूप में आभार व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
Happy Kiss Day 2025: वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है. किस करना अपनेपन, प्यार और रिस्पेक्ट का प्रतीक है. बॉलीवुड कई सालों से प्यार की अभिव्यक्ति का जश्न मना रहा है क्योंकि यह मॉर्डन समय के रोमांस को स्क्रीन पर दिखाने का एक आइडियल तरीका है. चलिए आज किस डे के मौके पर आपको बतातें हैं कि बॉलीवुड में किस फिल्म से सबसे पहले किसिंग सीन देने की शुरुआत हुई थी.
पर्दे पर पहली बार दिखाया कब फिल्माया गया था KISS सीन
हिंदी सिनेमा का पहला किसिंग सीन 1933 की फिल्म ‘कर्मा’ में फिल्माया गया था, जिसमें देविका रानी और हिमांशु राय ने एक्टिंग की थी. यह जोड़ी असल जिंदगी में शादीशुदा थी. ‘कर्मा’ एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी और कहा जाता है कि यह बॉलीवुड का पहला और सबसे लंबा किस था, जो चार मिनट तक चला. इस सीन में एक राजकुमारी अपने बेहोश प्रेमी को किस करके जगाने की कोशिश करती है.
चार मिनट तक चल था सबसे लंबा किस
देविका रानी और हिमांशु राय भारत में बॉम्बे टॉकिज के फाउंडर थे. दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी. इस जोड़े की शादी 1929 में हुई और कर्मा 1933 में रिलीज़ हुई थी. ऐसा लगता है कि उन्होंने किस सीन इसलिए किया था क्योंकि वे पहले से ही एक शादीशुदा कपल थे. फिल्म कर्मा के किसिंग सीन की बात की जाए तो उसमें एक्टर बेहोशी की हालत में नजर आता है और एक्ट्रेस को उसे किस करके जगाना था. सीन में देविका ने हिमांशु को किस किया. ये सीन 4 मिनट लंबा था. इस फिल्म ने सबसे लंबा किस सीन देने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
इस सीन को लेकर हो गया था बावल
बताया जाता है कि पहले फिल्म निर्माताओं को स्क्रीन पर किसिंग सीन दिखाने में हिचकिचाहट होती थी. हालांकि, समय के साथ इसमें काफी बदलाव आया और कई फिल्मों ने बॉलीवुड में बोल्ड सीन के नए मानक स्थापित किए। हालांकि कर्मा में देविका रानी और हिमांशु राय के किसिंग सीन पर खूब हंगामा भी हुआ था. कई ने इस किस सीन की काफी आलोचना की थी. बता दें कि सल जिंदगी में हिमांशु देविका से 16 साल बड़े थे. इस वजह से इसे लेकर ज्यादा बवाल हो रहा था. वहीं बता दें कि कर्मा फिल्म भारत में तो फ्लॉप हो गई लेकिन विदेश में हिट रही थी।
आज सबसे ज्यादा KISS वाले सीन का खिताब नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान की 2013 की थ्रिलर फिल्म 3G के पास है, जिसमें 30 किसिंग सीन थे. हालांकि, इसके बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. इसके बाद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा की 2013 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में 27 KISS और रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म ‘बेफिक्रे’ में 25 KISS थे.





