
कॉन्सर्ट पहुचने से पहले विशाल ददलानी का एक्सीडेंट, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ
Vishal Dadlani Accident: बॉलीवुड के फेमस संगीतकार और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विशाल ददलानी का एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है।
Vishal Dadlani Accident: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी का हाल ही एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। इसके कारण उन्हें अपना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। खुद विशाल ददलानी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। यह खबर सुनकर विशाल ददलानी के फैंस घबरा गए और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
हादसे का शिकार हुए सिंगर
विशाल ददलानी के साथ हुए हादसे की फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई मगर उम्मीद की जा रही है कि वो ठीक होंगे। अभी केवल इतनी जानकारी सामने आई है कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं शो की बात करें तो पोस्टपोन होने के बाद दूसरी डेट को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

एक्सीडेंट के चलते पुणे का कॉन्सर्ट टला
आपको बता दें कि इस एकिसीडेंट के चलते विशाल ददलानी ने पुणे में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को टाल दिया है। ये कॉन्सर्ट आगामी 2 मार्च 2025 को होने वाला था, लेकिन अब इसे किसी और तारीख पर आयोजित किया जाएगा।
वापस मिलेंगे टिकट के पैसे
पोस्ट में आगे लिखा, ‘हम असुविधा के लिए माफी मांगते है और इस बात की तारीफ करते हैं कि आपने हमारी स्थिति समझी। अब कॉन्सर्ट को री-शेड्यूल किया जाएगा और नई तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। जिस-जिसने टिकट खरीदे हैं, उन सभी को हमारे टिकटिंग पार्टनर के जरिए पूरा रिफंड दिया जाएगा। आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।’





