‘Chhaava’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, बंपर ओपनिंग के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection: मच अवेटेड फिल्म छावा (Chhaava) आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आ गई है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया है। 

Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर लंबे समय से ही दर्शकों के अंदर काफी उत्साह था और इसका अंदाजा फिल्म की पहले दिन की कमाई से ही लगाया जा सकता है, जिसने पहले ही दिन 2025 में रिलीज हुई सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ हुए उनको धूल चटा दी. चलिए बताते हैं फिल्म ने ओपनिंग पर कितनी कमाई की।

‘छावा’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 1

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार 14 फरवरी को ‘छावा’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार 31.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। शुक्रवार को ‘छावा’ के शोज में सुबह से ही अच्‍छी खासी भीड़ नजर आई। देशभर में 3500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर यह फिल्‍म रिलीज हुई है। मॉर्निंग शोज में जहां 30.51% सीटों पर दर्शक नजर आए थे, वहीं यह संख्‍या दोपहर के शोज में बढ़कर 34.50%, शाम के शोज में 40.51% और रात के शोज में 62.55% तक पहुंच गई।

ये फिल्म मराठी लेखक शिवाजी सावंत के फेमस उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और डायना पेंटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. दमदार कहानी, भव्य सेट और शानदार एक्शन सीक्वेंस की वजह से ये फिल्म हर किसी को पसंद आ रही है. इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी भी काफी दमदार है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये फिल्म वीकेंड तक अपने बजट की आधी कमाई कर सकती है

Back to top button