
प्रतीक बब्बर की शादी का इनसाइड वीडियो, पापा राज बब्बर को नहीं किया इनवाइट
Prateik Babbar and Pooja Banerjee: प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे पर पूजा बनर्जी से शादी की. जिसमें करीबी दोस्त शामिल थे। कपल की शादी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Prateik Babbar and Pooja Banerjee: दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से वेलेंटाइन डे पर शादी कर ली है. इसकी तस्वीरें कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वह घर में शादी की रस्में निभाते हुए दिख रहे हैं. खास बात यह है कि प्रतीक ने अपनी मां स्मिता पाटिल के बांद्रा वाले घर में दूसरी शादी की है. हालांकि इस शादी में उनके पिता राज बब्बर और फैमिली शामिल होते हुए नहीं दिखी.
प्रतीक के सौतेले भाई का दावा
प्रतीक के सौतेले भाई और स्टैंडअप कॉमेडियन आर्य बब्बर ने कहा- इस शादी में बब्बर परिवार को नहीं बुलाया गया था। मुझे लगता है कि कोई उनके दिमाग पर बहुत ज्यादा हावी हो गया है। वे परिवार में से किसी के साथ नहीं जुड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने किसी को कॉल नहीं किया था। यह बातें आर्य ने ETimes के इंटरव्यू में कहीं।
बता दें कि प्रतीक, राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल, राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं, पहली शादी उन्होंने नादिरा बब्बर से की थी। जिसने उनके दो बच्चे हैं आर्या बब्बर और जूही बब्बर। फिर राज बब्बर को अपनी को-स्टार स्मिता पाटिल से प्यार हो गया और दोनों ने 1983 में शादी कर ली। साल 1986 में दोनों ने अपने बेटे प्रतीक का स्वागत किया, लेकिन दुख की बात है कि जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण स्मिता पाटिल का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन के बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट आये।





