
चीन में मिला नया वायरस, क्या फिर आएगी कोविड जैसी महामारी?
HKU5-CoV-2: दुनिया में कोविड का खतरा अभी कम ही हुआ था कि चीन में एक और ऐसा ही वायरस मिला है जो सीधे इंसानों के सेल्स में एंट्री कर लेता है. इस वायरस का नाम है बैट कोरोना वायरस.
HKU5-CoV-2: चीनी वैज्ञानिकों की एक टीम ने चमगादड़ में एक नया कोरोना वायरस, एचकेयू5-सीओवी-2, खोजा है, जो इंसानों को संक्रमित कर सकता है। इस टीम का नेतृत्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक शी झेंगली कर रही हैं, जिन्हें “बैटवुमन” कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कोरोनावायरस पर बहुत शोध किया है। इस खोज ने जानवरों से इंसानों में फैलने वाली एक और संभावित वायरस बीमारी के खतरे के प्रति चिंता को बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़े…
इन फूड्स में होता है चिकन से ज्यादा प्रोटीन, वेजिटेरियन लोग जरूर करें ट्राइ
चीन का नया वायरस क्या है
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, HKU5-CoV-2 वायरस उसी मानव रिसेप्टर (ACE2) इस्तेमाल करता है, जिसे कोविड-19 के लिए जिम्मेदार SARS-CoV-2 करता था. यह खोज वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया है, जो ‘Bat Woman’ नाम से जानी जाती हैं. इस नई खोज से पहले चीन में ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) के मामले खूब बढ़े हैं. जिसके बाद से ही कोविड जैसी महामारी का डर सताने लगा था.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि एचकेयू5-सीओवी-2 वायरस इंसानों के एसीई2 रिसेप्टर से जुड़ सकता है। यही वह रिसेप्टर है, जिससे कोविड-19 फैलाने वाला एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस शरीर में प्रवेश करता है। इस समानता के कारण यह आशंका है कि यह वायरस इंसानों में फैल सकता है, लेकिन इसका वास्तविक प्रभाव जानने के लिए अभी और शोध की जरूरत है।
ये भी पढ़े…
प्लास्टिक की चीजों में खानपान से बड़ा नुकसान; कई बीमारियों को न्योता?
न्यूजवीक में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह नया वायरस इंसानों के एसीई2 रिसेप्टर से बेहतर तरीके से जुड़ने की क्षमता रखता है। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में यह वायरस इंसानों की कोशिकाओं और अंगों में संक्रमण फैलाने में सफल रहा, जिससे इसके खतरनाक होने की आशंका और बढ़ गई है।
इस अध्ययन में कहा गया है कि चमगादड़ से फैलने वाले मेरबेकोवायरस इंसानों तक सीधे या किसी अन्य जीव के माध्यम से पहुंच सकते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वायरस इंसानों में बीमारी फैलाने की कितनी संभावना रखता है, यह अभी स्पष्ट नहीं है और इसके लिए आगे शोध जरूरी है।
ये भी पढ़े…
Diabetes के बावजूद आपको चाहिए चीनी का स्वाद… तो इस लीफ का करें इस्तेमाल
चीन लगातार इस दावे को नकारता रहा है कि कोविड-19 किसी प्रयोगशाला से लीक हुआ था, लेकिन वुहान वायरस संस्थान अभी भी जांच के दायरे में है। एचकेयू5-सीओवी-2 की खोज इस बात को और पुख्ता करती है कि चमगादड़ों में पाए जाने वाले कोरोनावायरस पर नजर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि वे भविष्य में इंसानों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एचकेयू5-सीओवी-2 वायरस तुरंत कोई बड़ा खतरा पैदा करेगा या नहीं, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि हमें सतर्क रहने और भविष्य में ऐसी महामारियों को रोकने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
–आईएएनएस
ये भी पढ़े…





