Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की सोई किस्मत जाग जाएगी, शनिदेव होंगे अस्त

Aaj Ka Rashifal, 01 March 2025: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। पढ़ें अपना राशिफल (Horoscope Today)।

Rashifal 01 March 2025: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। राशिफल (Rashifal) को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से (Aaj Ka Rashifal) जुड़ी जानकारी होती है। 1 मार्च को शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस साल 28 फरवरी 2025 को न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में अस्त हो गए हैं। ऐसे में शनि का कुंभ राशि में अस्त होना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं, 1 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- 

मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में भी संतुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। मित्र से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि- 

वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- 

मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- 

कर्क राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह राशि- 

सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में कुछ सुस्ती भी देखने को मिल सकती है। कारोबार के लिए विदेश जाना भी हो सकता है।

कन्या राशि- 

कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ विदेश भी जा सकते हैं।

तुला राशि- 

तुला राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृश्चिक राशि- 

वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय में भी कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि- 

धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- 

मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- 

कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- 

मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।

ये भी पढ़े…

Mahashivratri 2025: शिव की पूजा में वर्जित है केतकी का फूल, जानें भगवान ने क्या दिया था श्राप?

Back to top button