
ऐश्वर्या राय के फोन से डर जाते है Abhishek Bachchan? कहा- ‘आप मुसीबत में…?’
Abhishek Bachchan ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में उन्होंने बताया कि वो ऐश्वर्या राय की कॉल पर किस बात से परेशान हो जाते हैं। हाल ही में अभिषेक की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन में बीवी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का बिना नाम लिए कुछ ऐसा कह दिया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में, अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह आज भी अपनी बीवी से खौफ खाते हैं और उनकी एक बात सुनकर तो उनके दिल की धड़कन ही बढ़ जाती है।
Ranbir Kapoor की ‘पहली पत्नी’ नहीं आलिया भट्ट? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
अर्जुन कपूर ने अभिषेक बच्चन से पूछा सवाल?
न्यूज 18 के शोशा अवार्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। उन्होंने अवार्ड के लिए फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म में उनकी बेटी बनी चाइल्ड आर्टिस्ट को धन्यवाद किया। अवार्ड फंक्शन में अर्जुन कपूर मौजूद थे। उन्होंने अभिषेक बच्चन से पूछा कि वो कौन सा शख्स है जो कॉल पर आपसे कहे कि आपसे बात करना चाहती हूं तो आप परेशान हो जाते हैं?
ये भी पढ़े:-न्यूयॉर्क लौटीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, दिखाया खूबसूरत नजारा
तलाक की उड़ी थी अफवाह
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 17 साल हो गए हैं। दोनों ने 2007 में धूमधाम से एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। आज दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं जिसका नाम आराध्या बच्चन है। दोनों यूं तो बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं, लेकिन कुछ समय पहले उनके अलगाव की खबरों ने लोगों को दंग कर दिया था।
ये भी पढ़े:-डायरेक्टर से परेशान हुईं Rashmika Mandanna, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट..
ये भी पढ़े:-Prabhas-Prithviraj की सालार का जलवा, री-रिलीज में एडवांस बुकिंग से मचाई तबाही





