
Ajay Devgn की ‘Raid 2’ को मिल गया विलेन! मूवी में इस एक्टर की एंट्री
Raid 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ से रितेश देशमुख का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में रितेश एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभा रहे हैं।
Raid 2: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म का नाम रेड 2 (Raid 2) है। इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। एक दिन पहले मेकर्स की तरफ से रेड 2 की रिलीज डेट का एलान किया गया है। अब फिल्म के एक और मैन लीड कैरेक्टर का भी खुलासा कर दिया गया है। बॉलीवुड के इस फेमस स्टार के हाथ में अजय में की ये फिल्म लगी है, जो रेड 2 में खलनायक की भूमिका निभाता हुआ नजर आएगा। इसके साथ ही मूवी से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी आउट हो गया है।
मूवी से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी आउट
पोस्टर में रितेश देशमुख लोगों के बीच खड़े सफेद कुर्ता और डार्क ब्राउन नेहरू जैकेट पहने एक हाथ ऊपर उठाए नजर आ रहे हैं। उनके पास खड़े लोग अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए हैं
अजय देवगन का भी लुक आ चुका है सामने
सोमवार, 24 मार्च को फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसकी जानकारी अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा- “नया शहर, नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड।” इसके बाद उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट की भी जानकारी दी।
कब रिलीज होगी रेड 2
7 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रेड बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब इसका पार्ट 2 कैसा प्रदर्शन करेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा। गौर करें रेड 2 की रिलीज डेट (Raid 2 Release Date) की तरफ तो 1 मई 2025 को अजय देवगन की ये फिल्म थिएटर्स में एंट्री मारेगी। अजय और रितेश देशमुख के अलावा आपको फिल्म में रवि तेजा और वाणी कपूर भी नजर आएंगे।
Sikandar Trailer: ईद पर भाईजान के स्वैग से होगा जश्न, सलमान का क्रेज बनाएगा फिल्म को हिट





