
UP News : अब गोंडा में भी सास संग भागा दामाद, दुल्हन से टूट गया था रिश्ता
UP News : गोंडा में एक युवक की शादी तय थी, लेकिन दुल्हन को छोड़कर दूल्हे ने अपनी होने वाली सास के साथ भाग जाने का फैसला किया।
UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पहले दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे, फिर अचानक दोनों भाग गए। कई दिनों बाद दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। कुछ ऐसा ही मामला गोंडा जिले से भी सामने आया है। यहां भी दामाद के साथ सास भाग गई है। महिला के घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी है। 9 मई को लड़की की बरात भी आनी थी।
यह है पूरा मामला
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले जाने का आरोप लगा है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवक की शादी पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ाड़े थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत भी होने लगी। कुछ कारण वश युवक के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन युवक की सास के साथ बातचीत होती रही। शुरू में तो लड़का लड़की से बातचीत किया, लेकिन धीरे-धीरे फिर युवक युवती से बात न करने की बजाय उसकी मां से बातचीत करने लगा। सास-दामाद में रोज घंटों-घंटों बातें होने लगीं। घरवालों ने अलीगढ़ की घटना से सबक लेते हुए लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी।