
पाकिस्तानियों भारत छोड़ो… झारखंड में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन
Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ और झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकालने की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को रांची सहित झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन किया।
रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक ‘आक्रोश मार्च’ किया।
इस दौरान मरांडी ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान के किसी भी नागरिक के लिए हमारे देश की इस पवित्र भूमि में कोई जगह नहीं है। उन्हें बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से जाना ही होगा। भारत की आस्था, संस्कृति और अखंडता पर सुनियोजित प्रहार करने वाले आतंकियों को ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते।
मरांडी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर उन्हें 48 घंटों में भारत छोड़ने का निर्देश दिया था, लेकिन जिन राज्यों में इंडी गठबंधन की सरकारें चल रहीं हैं, वहां पाकिस्तानी नागरिकों को संरक्षण दिया जा रहा है। झारखंड में भी कई पाकिस्तानी छिपकर रह रहे हैं, लेकिन यहां की सरकार उन्हें बचाने में लगी है।
यह भी पढ़ें…
Goa में धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, 5 से ज्यादा की मौत, सीएम ने लिया अस्पताल का जायजा
उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि वैसे पाकिस्तानी नागरिक जो वैध या अवैध रूप से छिपकर रह रहे हैं, उन्हें तत्काल चिह्नित कर डिपोर्ट करें।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड की सरकार राज्य में छिपकर रह रहे पाकिस्तानियों को अविलंब चिह्नित कर बाहर निकाले, अन्यथा झारखंड की जनता घर-घर से खोजकर उन्हें बाहर निकालेगी।
यह भी पढ़ें…
Himachal में दर्दनाक हादसा… चंबा के खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, अमर बाउरी, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो सहित कई नेता-कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शन के बाद झारखंड एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन रांची के उपायुक्त को सौंपा गया। इसी तरह जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, खूंटी में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद में सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। अन्य जिलों में भी स्थानीय इकाइयों ने मार्च निकाला और संबंधित जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें…