
Rashifal: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 May 2025: ज्योतिष अनुसार ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।
9 May 2025 Rashifal : हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। राशिफल (Rashifal) को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से (Aaj Ka Rashifal) जुड़ी जानकारी होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 9 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।
यहां जानें 9 मई 2025, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि- बेकार के तनाव को आज अपने दिमाग में घर न करने दें। महंगी खरीदारी से आज आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी।
वृषभ राशि- आज अपनों के साथ अनबन को खत्म करके नई शुरूआत करें। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है।
वृषभ राशि-आज बच्चों की सेहत पर नजर रखें और मानसिक परेशानी से मुक्ति पाने की कोशिश करें। जिन लोगों ने किसी से पैसा उधार लिया है उन्हें किसी भी परिस्थिति में उधार चुकाना पड़ सकता है।
कर्क राशि- आज माता-पिता की सेहत पर नजर रखें। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। रिश्ते भी मजबूत होंगे। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अपनों का साथ होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या राशि- आपका भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। जो व्यापारी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं उन्हें आज अपना पैसा सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी।
तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा। पर धैर्यशीलता बनाए रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने किसी भी राज को शेयर करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि– आज धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान भी रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे।
मकर राशि- आज मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान भी रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे।
कुंभ राशि- अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते रहें। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आनंददायक जीवन बिताएंगे।
मीन राशि- मीन राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ खुशियां बांटेंगे। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। कुछ जातकों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। किसी भी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन नहीं करें।





