Delhi Capitals की नई डील पर मचा बवाल, फैंस बोले -‘इन्हें आईपीएल से बैन…

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर की जगह मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेसमेंट के तौर पर 6 करोड़ में टीम में शामिल किया है। जहां एक ओर इस पर विवाद खड़ा हो गया है, वही दूसरी ओर उनके खेलने को लेकर भी सस्पेंस है।

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को साइन किया था। करीब चार बजे इस बात का ऐलान हुआ कि मुस्तफिजुर रहमान दिल्ली कैपिटल्स के लिए टेंपरेरी रिप्लेसमेंट आईपीएल के 18वें सीजन के बाकी भाग के लिए होंगे। हालांकि, इसके ऐलान के कुछ घंटे बाद उनको बांग्लादेश की टीम के साथ यूएई रवाना होना पड़ा। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। फैंस भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुस्ताफिजुर रहमान दिल्ली की जगह पहुंचे यूएई

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को शाम 4 बजे एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुस्ताफिजुर रहमान को साइन करने का ऐलान किया. जेक फ्रेजर-मैकगर्क व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए. लेकिन कुछ ही घंटों में, मामला पूरी तरह से तब बदल गया जब मुस्तफिजुर ने शाम 7:30 बजे के करीब 2 मैचों की टी20I सीरीज के लिए यूएई की यात्रा की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो आईपीएल के दोबारा शुरू होने के दो दिन बाद 19 मई को समाप्त होगी।

मुस्तफिजुर के IPL 2025 में भागीदारी पर सस्पेंस

हालांकि, इस पूरे समीकरण को लेकर अभी यह निश्चित नहीं है कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2025 में खेल पाएंगे या नहीं. उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बरकरार हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यूएई रवाना होने की जानकारी दी थी, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उन्हें आईपीएल खेलने के लिए अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी नहीं किया है।

अब इसको लेकर फैंस दिल्ली कैपिटल्स पर भड़ते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा “दिल्ली कैपिटल्स का यह कदम शर्मनाक है। जबकि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है और अन्य लोग एकजुटता में खड़े हैं, उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को साइन किया। ऐसी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को खारिज करने का समय आ गया है।”

‘टेस्ट क्रिकेट में वही सफल…’, विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा का पोस्ट वायरल

 

Back to top button