
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में कई यात्री घायल
Lucknow-Agra Expressway accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। दो स्लीपर बसें आपस में टकराने से 26 यात्री घायल हो गए।
Lucknow-Agra Expressway accident: कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के मकनपुर गांव के पास मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें आपस में टकरा गईं, जिससे 26 यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने आगे चल रही दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे चल रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।





