
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों के लव लाइफ में खुशी, लेकिन खर्चों पर रखें कंट्रोल
3 जून 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): आज का राशिफल कहता है कि मेष राशि वालों को किसी काम को नहीं टालना चाहिए। वृष राशि के जातकों को बस गुस्से पर काबू रखना है। यहां से आप पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 3 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।
यहां जानें 3 जून 2025, मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-
03 जून का राशिफल-
1) मेष- ज्येष्ठ मङ्गल के दिन इस राशि से चतुर्थ मङ्गल तथा पंचम चंद्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा, यात्रा महत्वपूर्ण है। जाँब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
2) वृष- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
3) मिथुन- सूर्य इसी राशि से द्वादश गोचर में है। चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। इस राशि में गोचर करते गुरु रुके धन का आगमन कराने वाले हैं। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
4) कर्क- द्वादश गुरु तथा द्वितीय चन्द्रमा छात्रों के लिए हितकर है। धार्मिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।
5) सिंह- इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा व एकादश स्थान का गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
6) कन्या- द्वादश चन्द्रमा व दशम गुरु छात्रों के करियर में लाभ देगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य करने का समय है। मेष, कन्या व तुला राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
7) तुला- राशि स्वामी शुक्र वित्त्तीय लाभ देंगे। एकादश चन्द्रमा व नवम गुरु बिजनेस व जाँब में प्रगति देगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा।
8) वृश्चिक- राशि स्वामी मङ्गल नवम आर्थिक सुख मे बड़ी उपलब्धि दे सकता है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी।
9) धनु- शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर में प्रगति से खुश रहेंगे। प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
10) मकर- खष्ठम गुरु व चन्द्रमा अष्टम मंगकमय है। अब स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी।
11) कुम्भ- सप्तम चन्द्रमा व मिथुन के गुरु जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।ऑफिस में बातचीत से समस्याओं को हल करें।लव लाइफ बेहतर होगी। आज का उ
12) मीन- आज गुरु चतुर्थ तथा चन्द्रमा रोग भाव तथा शनि इसी राशि में गोचर करके प्रत्येक कार्य मङ्गलमय करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य सुख प्रभावित कर सकते हैं। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन मङ्गलमय है।