
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को दी बेरहम मौत, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर पेचकश से वॉर…
Moradabad Crime News: मुरादाबाद में युवती का उसके प्रेमी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी ने युवती के पूरे शरीर पर पेचकश से कई वार किए। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी लाश की हालत देख हैरान हो गए।
Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। उसका गला भी दबाया। यह मामला थाना मैनाठेर के मिलक मैनाठेर क्षेत्र का है. आरोपी ने प्रेमिका पर शक के चलते उसे जंगल में ले जाकर पेचकस से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
शक की वजह से की हत्या
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर 36 से ज्यादा जख्म के निशान थे, जो उसकी मौत का कारण बने. मृतका की मां ने आरोपी रफी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने रफी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में रफी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने शक के कारण अपनी प्रेमिका की हत्या की।
यह भी पढ़ें…
Barabanki में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर… 4 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की
दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जैसे ही पुलिस को एक युवती की निर्मम हत्या की सूचना मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के शरीर पर 36 से अधिक चोटों के निशान थे, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हुई। मृतका की मां द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रफी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच तेज की गई और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें…
घर में मिला ‘नागलोक’; एक के बाद एक करके निकले 52 सांप, दहशत में परिवार
यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और उनमें भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हर ओर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दरिंदे को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की है। यह हृदयविदारक घटना समाज में भरोसे, प्रेम और इंसानियत के मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: नशे में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, मां ने बुलाई पुलिस





