
Strawberry Moon 2025: आज रात आसमान में दिखेगा दिलचस्प नजारा, आपने कभी देखा है स्ट्रॉबेरी मून?
Strawberry Moon Time in India, Bharat Mein Strawberry Moon Kab Dikhega : आज रात आसमान में दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून, क्या आपने देखा है कभी ऐसा अद्भुत नजारा…
Strawberry Moon 2025 Tonight: ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर आज रात रहस्यमयी स्ट्रॉबेरी मून देखने को मिलेगा. स्ट्रॉबेरी मून सुनकर ऐसा लग सकता है कि आज रात चांद गुलाबी रंग का दिखाई देगा या इसका स्ट्रॉबेरी फल से रिश्ता हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है. ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात के चंद्रमा को स्ट्रॉबेरी मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस समय स्ट्रॉबेरी जैसे फल पक कर तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं भारत में इसे कहां देख सकते हैं।
क्यों कहा जाता है स्ट्रॉबेरी मून?
जून माह की आखिरी पूर्णिमा यानी आज की रात स्ट्रॉबेरी मून देखा जाएगा. इस साल यह एक माइक्रो मून भी होगा, जो पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला भी दिखाई देगा. इस बार का स्ट्रॉबेरी मून सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं, बल्कि इसके माइक्रो मून और मेजर लूनर स्टैंडस्टिल की वजह से भी बेहद खास है. हालांकि, इसका रंग स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं होता, लेकिन इसका नाम अमेरिकी आदिवासी परंपराओं से जुड़ा है, जहां जून में स्ट्रॉबेरी की कटाई की शुरुआत इसी पूर्णिमा के बाद होती थी.
कैसे देखें स्ट्रॉबेरी मून? (how to watch strawberry moon)
अगर आप भी आसमान में दिखने वाले स्ट्रॉबेरी मून को बढ़िया और साफ देखना चाहते हैं को किसी ऐसी जगह जाएं जहां पॉल्यूशन और रोशनी कम हो। खगोल प्रेमियों के लिए रोमांचभरा मौका है और स्ट्रॉबेरी मून का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून (When to watch strawberry moon)
स्ट्रॉबेरी मून को आज यानी 11 जून, 2025 को अमेरिकी समयानुसार सुबह 3.44 बजे देखा जा सकेगा। वहीं भारत की बात करें तो यह दोपहर 1.15 से नजर आने लगेगा।
इस वर्ष चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा, जिसके कारण यह सामान्य से छोटा और नीचा दिखेगा. भारत में स्ट्रॉबेरी मून को सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई देगा.