‘डांस दीवाने 3’ में माधुरी दीक्षित की जगह नजर आएंगे सोनू सूद, सामने आया वीडियो

Sonu Sood

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के फैंस के लिए कर्लस टीवी तोहफा लेकर आया है। ‘डांस दीवाने 3’ में जज के तौर पर सोनू सूद नजर आएंगे। चैनल ने एक प्रोमो जारी किया है जो वायरल हो गया है।

दरअसल महाराष्ट्र में कर्फ्यू के चलते शो की शूटिंग फिलहाल बंगलुरु में हो रही है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि माधुरी दीक्षित आने वाले एपिसोड से गायब रहेंगी। अब उनकी जगह सोनू सूद होंगे। इसके अलावा नोरा फतेही भी शो में जज के रूप में दिखेंगी।

वीडियो में सोनू सूद कहते हैं कि ‘है मुश्किलें खड़ी तो क्या, हिम्मत से लड़ना होगा। है निराशा छाई तो क्या, आशा का दीप जलाना होगा। डांस दीवाने सल्यूट करता है ऐसे जज्बे को जो समर्पित कर देते हैं अपनी जिंदगी दूसरों को।

एक ऐसी महामारी ने हमें घेरा है अब घर में अपना डेरा है। कदम कैसे बढ़ाएं आगे हम, जब सपनों पर ही पहरा है। फिर भी वक्त बदलेगा ये विश्वास मेरा है क्योंकि हर अमावस के बाद आता सवेरा है।‘

सोनू सूद ने दिया संदेश

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘इस बुरे वक्त में जब हर इंसान दे रहा है एक दूसरे का साथ, डांस दीवाने 3 और सोनू सूद ने भी मिलाया हाथ, करने के लिए आप सभी को पूरे दिल से सलाम।‘

एपिसोड कब प्रसारित होगा अभी इसके बारे में चैनल ने जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है ये एपिसोड 8-9 मई को दिखाया जा सकता है।

Leave a Reply

Back to top button