
Agra में दो भीषण सड़क हादसा… ट्रक में घुसी सवारियों से भरी बस, 6 लोगों की मौत
Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोगों घायल हो गए।
सड़क हादसे के पहले मामले में थाना ट्रांस में एक गाड़ी के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। गाड़ी आम लादकर ले जा रही थी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि आगरा के थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के पास आम भरकर ला रही गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक उसे संभाल नहीं पाया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहगीरों ने बताया कि बताया कि दो लोग मैक्स में थे। तीन लोग वॉक कर डिवाइडर पर बैठे थे। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है ये अनुमान लगाया गया है। जिसमें मॉर्निंग वॉक करने वाले दब गए और ड्राइवर और हेल्पर भी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद दबे लोगों को निकाला गया है। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से मैक्स में दबे तीन और लोगों को निकाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
यह भी पढ़ें…
UP Police भर्ती प्रचार पर भड़की मायावती…योगी सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप
दूसरे मामले में आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल के पास तेज रफ्तार में आ रही बस ट्रक में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी को आगरा रेफर किया गया है।
फतेहाबाद के थाना प्रभारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद एक्सप्रेस टोल के पास तेज रफ्तार बस ट्रक में टकरा गई। इस भंयकर टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और करीब 15 से 16 लोग घायल हैं। घायलों को आगरा रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 21 पर बस पहुंची तो आगे धीरे-धीरे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस ट्रक में कंडक्टर साइड दो मीटर लगभग घुस गई।
यह भी पढ़ें…
UP में आग का गोला बनी कार, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के साथ यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान दो लोग बस के केबिन में फंस गए थे। पुलिस ने जेसीबे मंगाकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन्हें आगरा रेफर किया गया। बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यात्री काफी सहमे हुए थे।
यह भी पढ़ें…