
Kuberaa review:’कुबेर’ ने जीता दर्शकों का दिल, धनुष की एक्टिंग पर फिदा फैंस
Kuberaa review: तमिल सुपरस्टार धनुष ने दो साल बाद तेलुगु सिनेमा में दमदार किरदार के साथ वापसी की है। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुबेर’ आज शुक्रवार 20 जून को रिलीज हो गई है।
Kuberaa review: धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ आज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी मानी जा रही है। ‘फिदा’ जैसी हिट फिल्म बना चुके शेखर कम्मुला ने इसे डायरेक्ट किया है और रश्मिका मंदाना भी इसमें एक अहम किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म एक्शन और इमोशन से भरपूर है, जिसकी कहानी सामाजिक और राजनीतिक कहानी पर आधारित है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
एक यूज़र ने एक्स पर लिखा, “धनुष के लिए यह रोल आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे बड़ी सहजता से निभाया। उनकी मासूमियत इस किरदार को खास बनाती है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखनी ही चाहिए।”
#Dhanush This is a tailor-made role for Dhanush, and his innocence throughout the film works big time, making you root for his character. It’s not an easy role to portray, but he pulls it off effortlessly. A must-watch performance on the big screen.#Kuberaa #Kuberaareview pic.twitter.com/EuFmBifDM6
— Dingu420 (@dingu420) June 20, 2025
जहां एक ओर दर्शक धनुष की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं फिल्म की लंबाई और कमजोर क्लाइमेक्स ने कुछ लोगों को निराश किया। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म बांधती है लेकिन थोड़ी लंबी है। खासकर सेकंड हाफ में गति कम पड़ जाती है। थोड़ा एडिटिंग और टाइट पैसिंग होती तो ये और बेहतर होती।”
Strong performance from #Dhanush, great chemistry with #Rashmika.
The story by Shekhar Kammula is genuinely good, but the film could’ve been trimmed and made more engaging especially in the second half, near the pre-climax.
Not to discredit the director, but the… pic.twitter.com/FLqjriv3QU— joseph midhun (@Josephmidhunb) June 20, 2025
कई दर्शकों ने इसे धनुष के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि ‘कुबेर’ में धनुष ने अपने अभिनय की ऊंचाई छू ली है। फिल्म के कुछ दृश्य तो लंबे समय तक याद रहेंगे। भले ही फिल्म लंबी हो, लेकिन इसकी आत्मा जीवंत है।
#Kuberaa wins your heart, powered by Dhanush’s phenomenal, arguably, career-best performance. Despite minor flaws with length, the film delivers plenty of memorable moments, making it a thoroughly enjoyable watch! ❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/zqDVjS6owv
— LetsCinema (@letscinema) June 20, 2025
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
फिल्म कुबेरा को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में धनुष एक गरीब इंसान का रोल कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदना एक मध्यमवर्गीय लड़की का रोल कर रही है। इस फिल्म में जिम सर्भ, दिलीप ताहिल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े-
Thug life Release: SC ने Kamal Haasan को दी राहत, कर्नाटक में रिलीज होगी फिल्म
‘कुबेर’ फिल्म में धनुष एक ऐसे भिखारी का रोल निभा रहे हैं जो सिस्टम से लड़ता है। नागार्जुन फिल्म में विलेन के रोल में हैं और रश्मिका मंदाना भी फिल्म की मुख्य कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म को शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़े-
Kajol Daughter Nysa: बेटो की मां बनना चाहती हैं निसा देवगन, काजोल ने बताई वजह





