
Son Of Sardaar 2: सरदार दोबारा आ रहा है…,अजय ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
Son Of Sardaar 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) की आगामी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अब अभिनेता ने फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर किया है।
Son Of Sardaar 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) 13 साल बाद सन ऑफ सरदार का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। पिछले साल ही फिल्म ही फिल्म (Son of Sardaar 2) को लेकर अनाउंसमेंट हो गई थी और आखिरकार अब अजय देवगन की फिल्म से पहली झलक भी सामने आ गई है। आज अजय देवगन ने फिल्म के दो नए पोस्टर शेयर किए जिसमें स्टार कास्ट की भी झलक सामने आई है। और कुछ ही समय में यह वायरल हो गए।
अजय देवगन ने शेयर किए नए पोस्टर
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवगन ने नए पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘वह पंजाब से बच गया…क्या वह स्कॉटलैंड से बच पाएगा? ‘सन ऑफ सरदार 2′ इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सरदार दोबारा आ रहा है।’
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा विंदू दारा सिंह, संजय दत्त, मुकुल देव, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और लोग इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘Son Of Sardaar 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, मूछों को ताव देते दिखे अजय देवगन





