
‘Malik’ का नया गाना ‘Dil Tham Ke’ रिलीज, हुमा कुरैशी का कातिलाना अंदाज
‘Malik’ new song Dil Tham Ke : राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ के मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का नया गाना ‘दिल थाम के’ सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इसमें हुमा कुरैशी ने दमदार डांस किया है।
‘Malik’ new song Dil Tham Ke : दमदार अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘मालिक’ का कुछ दिनों पहले ही टीजर रिलीज किया गया था। इसको दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब मेकर्स ने मूवी का एक गाना रिलीज किया है। गाना काफी जोशीला है। इसे सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है। वहीं इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। रश्मीत कौर और राणा मजूमदार ने इस गाने को गाया है।
हुमा कुरैशी का दमदार डांस
नए गाने के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा, “मैं एक साथ कई फिल्मों और शूट्स में व्यस्त थी, लेकिन यह गाना तो जैसे मेरे लिए सोने पे सुहागा था। मुझे डांस करना बहुत पसंद है, और जब मुझसे इस गाने के बारे में बात की गई, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। ‘दिल थाम के’ पर परफॉर्म करना मेरे लिए बहुत मजेदार अनुभव था, और इस गाने में लोग मुझे पूरी तरह से अलग, देसी और मस्ती भरे अंदाज में देखेंगे।”
गाने को 16 घंटे तक किया शूट
उन्होंने आगे कहा, “शूट के आखिरी दिन मुझे सेट पर काफी देर तक रुकना पड़ा। मैंने 16 घंटे तक शूट किया। लेकिन गाना रिलीज होने पर मेरी पूरी मेहनत अब सफल रही। राजकुमार राव के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव होता है। मैं चाहती हूं कि लोग यह गाना सुनें और अपनी प्रतिक्रिया दें।”
11 जुलाई को होगी रिलीज
हुमा कुरैशी ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “‘मालिक’ के जश्न में मल्लिका हुमा का स्वागत कीजिए, दिल थाम के रहिए… आग लगने वाली है! गाना अब रिलीज हो चुका है। 11 जुलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में ‘मालिक’ से मिलने आ जाना।”
ये भी पढ़े-
‘वॉर 2’ में एक्शन सीन को दमदार बनाने में लगा सबसे ज्यादा समय: अयान मुखर्जी
इससे पहले, फिल्म के मेकर्स ने गाना ‘नामुमकिन’ रिलीज किया था, जिसमें राजकुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिली थी। इसमें प्रोसेनजीत चटर्जी, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी, अंशुमान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे जैसे कई जाने-माने कलाकार हैं।
ये भी पढ़े-
Son Of Sardaar 2: सरदार दोबारा आ रहा है…,अजय ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





