Shah Rukh Khan के बंगले मन्नत पर अचानक पहुंची BMC, जानें क्या है पूरा मामला?

Shah Rukh Khan Mannat Renovation: Shah Rukh Khan इन दिनों अपने बंगले मन्नत के रिनोवेशन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में BMC और वन विभाग की टीम ने मन्नत का निरीक्षण किया।

Shah Rukh Khan Mannat Renovation: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आलीशान बंगला ‘मन्नत’ हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में स्थित इस मशहूर बंगले पर हाल ही में एक बड़ा हंगामा हुआ। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम ने ‘मन्नत’ का दौरा किया और कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। आखिर क्या है पूरा मामला? आइए, जानते हैं इस खबर की हर छोटी-बड़ी डिटेल।

क्या है पूरा मामला?


बीएमसी अब ये जांच कर रही है कि कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) के नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. बता दें कि RTI एक्टिविस्ट संतोष दौड़कर ने मन्नत को लेकर ये शिकायत की थी, जिसके बाद बीएमसी की टीम पहुंची थी. अब 21 जून को 11 बजे जांच की रिपोर्ट बीएमसी शिकायतकर्ता को सौंपेगी.

एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्रवाई का कारण तटीय नियमन क्षेत्र (CRZ) के नियमों के उल्लंघन की शिकायत थी। शिकायत पर निरीक्षण के लिए टीम बंगले पर पहुंची। शाहरुख खान का “मन्नत” बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में समंदर के किनारे है।

ये भी पढ़े- 

Panchayat की ‘रिंकी’ का आउटसाइडर होने पर छलका दर्द, पोस्ट ने किया हैरान

बता दें कि ‘मन्नत’ एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है। इसमें एक मुख्य बंगला और उसके पीछे एक बहुमंजिला एनक्स बिल्डिंग है। मौजूदा समय में एनक्स बिल्डिंग में दो अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण हो रहा है। शाहरुख खान और उनका परिवार फिलहाल पास के किसी अन्य स्थान पर रह रहा है। टीम को मौके पर स्टाफ मिला। स्टाफ ने अधिकारियों को बताया कि सभी मंजूरियां पहले ली गई हैं। दस्तावेज भी जल्द सौंपे जाएंगे।

ये भी पढ़े- 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा-मलाइका समेत कई bollywood सेलेब्स ने किया योग

 

Back to top button