Sitaare Zameen Par ने उड़ाया गर्दा, पहले दिन की कमाई से तोड़ा रिकॉर्ड

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है. ‘सितारे ज़मीन पर’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Sitaare Zameen Par: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ और सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफें साफ दिखा रही हैं कि आमिर खान की फिल्मों के लिए फैंस का क्रेज बरकरार है। जेनेलिया देशमुख के साथ आमिर की जोड़ी और फिल्म की इमोशनल कहानी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है।

‘सितारे ज़मीन पर’ की अच्छी हुई शरुआत

इस फिल्म से आमिर खान ने तीन साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है और सुपरस्टार ने आते ही अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, सितारे ज़मीन पर ने अपने पहले दिन सभी भाषाओं में 11.7 करोड़ रुपये कमाए. बता दें कि इस फिल्म ने अपनी प्रीक्वल ‘तारे ज़मीन पर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से कई गुना ज्यादा कमाई की है. दरअसल 2017 में आई ‘तारे ज़मीन पर’ ने 2.62 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

ये भी पढ़े-

Sitaare Zameen Par Review: फिल्म में खूबसूरत मैसेज छू लेगा दिल को, शानदार है आमिर का काम

‘सितारे ज़मीन पर’ की क्या है कहानी? 

‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक उग्र बास्केटबॉल कोच है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के लिए निलंबित कर दिया जाता है. बाद में गुलशन को दिव्यांगों को ट्रेनिंग देने की सजा मिलती है. इसके बाद कहानी में कई इमोशनल पल आते हैं जो दिल छू लेते हैं और हंसाते भी हैं.

ये भी पढ़े-

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का विरोध; बनारस में पोस्टर जलाकर प्रदर्शन

 

Back to top button