
अरे भाई! Maharashtra की CM 2014 से ही मैं बनती आ रही हूं:Supriya Sule
Supriya Sule Mumbai: Nationalist Congress Party (SP) Member of Parliament Supriya Sule ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि पार्टी प्रमुख Sharad Pawar ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने और संसद में आने वाले परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के बदले उनके (Supriya Sule के) लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद मांगा है।
महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बदलती चर्चाओं पर तंज कसते हुए कहा कि पहले अफवाहें थीं कि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है और अब मुख्यमंत्री पद की बात हो रही है।
उन्होंने कहा, “पिछले 12 वर्षों से मेरा शपथ ग्रहण हो रहा है। मेरे साथ ऐसा अन्याय न करें। 2014 से ही मैं मुख्यमंत्री बनती आ रही हूं। मुझे इन सब बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे बस इस बात का दुख है कि कोई मुझसे गंभीरता से उन नीतिगत कार्यों के बारे में नहीं पूछता, जिनके लिए मुझे संसद में चुनकर भेजा गया है।
सुले ने बताया कि वह वर्तमान में चार संयुक्त संसदीय समितियों (जेपीसी) और राष्ट्रीय आर्थिक नीति तय करने वाली एक वित्त समिति में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सूखे की स्थिति का सामना कर रहा है और जेपीसी में चर्चा किए जा रहे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विधेयक नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन पर सीधा असर डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सवाल पूछे जाएं तो उन्हें खुशी होगी।
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक गलियारों में नए गठबंधनों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ये अफवाहें जोर पकड़ रही थीं, जिसके बाद सुले ने अपना यह बयान दिया। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें थीं कि केंद्र सरकार के निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन विधेयक का समर्थन करने और एनडीए में शामिल होने या उसके साथ गठबंधन करने को लेकर भाजपा और शरद पवार के गुट के बीच बातचीत चल रही है।
इससे एक दिन पहले सुले ने उन खबरों का भी खंडन किया था जिनमें कहा गया था कि एनडीए में जाने से पहले शरद पवार राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया और याद दिलाया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में शरद पवार का अभी भी पांच वर्ष का कार्यकाल बाकी है। उन्होंने संकेत दिया था कि उनकी पार्टी परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पेश होने के बाद उस पर विचार करने के लिए तैयार है बशर्ते सभी राज्यों के लिए एक समान फॉर्मूला अपनाया जाए और महिला आरक्षण लागू किया जाए।





