लखनऊ के डॉ विवेक गुप्ता का बड़ा कांड, सेक्स रैकेट में शामिल विदेशी महिलाओं का बदला चेहरा…

Lucknow Crime News: डॉक्टर्स को धरती पर भगवान माना जाता है, लेकिन इनके दूसरे रूप बेहद घिनौने हैं। अब तक डॉक्टर्स के मानव अंगों की तस्करी में लिप्त होने के तो कई मामले सामने आए हैं, लेकिन लखनऊ में एक डॉक्टर का नाम सेक्स रैकेट गिरोह के साथ जुड़ गया है.

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. लखनऊ में बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रही उज्बेकिस्तानी महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी के जरिए पहचान बदली जा रही थी. इस मामले में FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) की टीम ने दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं, होलिडा (HOLIDA) और निलोफर (Nilofar) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

अहिमामऊ के ओमेक्स हजरतगंज की पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 527 में जब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआरआरओ टीम के साथ छापा मारा तो बेहद संगीन मामला सामने आया। यहां पर दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा गया है, जो बिना वैध दस्तावेजों के रह रही थीं। महिलाओं ने बताया कि वे उज्बेकिस्तान से हैं और उनके पासपोर्ट और वीजा खो गए हैं। मामला अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को शरण देने और पहचान बदलने से जुड़ा है।

डॉ. विवेक गुप्ता के क्लीनिक पर हुयी सर्जरी

जांच में सामने आया है कि लखनऊ के डॉक्टर विवेक गुप्ता के क्लीनिक पर इन उज्बेकिस्तानी महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही थी, ताकि वे अपनी असली पहचान छुपा सकें. पकड़ी गई दोनों महिलाओं ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे दो साल पहले लखनऊ आई थीं. उन्होंने बताया कि त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के कहने पर डॉक्टर विवेक गुप्ता ने मोटी रकम लेकर उनकी प्लास्टिक सर्जरी की थी.

डॉक्टर और बिचौलिए पर FIR

इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी में सब इंस्पेक्टर की तरफ से डॉक्टर विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराओं में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराई गई है. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज होने के बाद FRRO की टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है. यह खुलासा दर्शाता है कि कैसे कुछ लोग अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पहचान बदलने जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे थे.

डॉ. विवेक गुप्ता से पूछताछ की जा रही है कि प्लास्टिक सर्जरी से अब तक कितने लोगों का चेहरा बदला है। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि चेहरे में बदलाव करने से वह विदेशी नहीं लगती थी, जिससे वह आसानी से यहां रह रही थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाना में डॉक्टर विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Back to top button