UP में फिर बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप… 24 घंटे में लखनऊ में मिले 12 नए केस

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कुल मिलाकर 36 नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिन में सबसे ज्यादा 12 मामले लखनऊ में दर्ज किए गए हैं।

अब तक प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 265 है. जिसमें से राजधानी में कुल एक्टिव केस की संख्या 37 हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि इनमें कई डॉक्टर्स भी संक्रमित पाए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

यूपी में कोरोना केस में इजाफा
बीते दिनों केजीएमयू के ट्रामा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी वेंटिलेटर पर थे, लेकिन अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. जिसकी वजह से अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के हिसाब से शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में लखनऊ में 24 घंटे में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें से 5 महिला और 7 पुरुष हैं. अब अगर लखनऊ की बात करें तो अब तक 37 कोरोना पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें…

लखनऊ के डॉ विवेक गुप्ता का बड़ा कांड, सेक्स रैकेट में शामिल विदेशी महिलाओं का बदला चेहरा…

किस जिले में कितने केस ?
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस समय कुल 265 एक्टिव कोविड केस हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं, जहां कुल 155 केस एक्टिव हैं। लखनऊ में 37 और गाजियाबाद में 20 केस पाए गए हैं। इन तीन जिलों में ही सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे साफ है कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमण की दर अधिक है।

लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं टेस्ट
राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक जिन मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हैं, उनमें से अधिकतर कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को तुरंत कोविड टेस्ट करवाने और खुद को आइसोलेट करने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Akhilesh Yadav पर नंदी का वॉर… बोले- ‘विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं’

साथ ही डॉक्टरों की टीम संक्रमित मरीजों की काउंसलिंग कर रही है ताकि वे बिना जरूरत के बाहर यात्रा ना करें और दूसरों को संक्रमित न करें। सरकार भी टेस्टिंग की संख्या को बढ़ा रही है ताकि समय रहते संक्रमण को रोका जा सके।

फिलहाल कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। संक्रमण धीरे धीरे शहरों में पांव पसार रहा है। इसलिए

लापरवाही पड़ सकती है भारी
फिलहाल कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। संक्रमण धीरे-धीरे शहरों में पांव पसार रहा है, इसलिए जरूरी है कि लोग सतर्क रहें, मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

यह भी पढ़ें…

UP में जींस-टॉप पहन भीख मांगती नज़र आईं युवतियां… गिरोह होने की आशंका

Back to top button