
UP Crime : चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सीट को लेकर हुआ था विवाद
UP Crime: दिल्ली में नौकरी करने वाला दीपक वीकेंड पर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सीट को लेकर विवाद हुआ और यात्रियों ने इसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.
UP Crime: दिल्ली से यूपी जा रही एक ट्रेन में यात्रियों के बीच हुई मामूली कहासुनी खून-खराबे में तब्दील हो गई। इसमें खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान के दीपक यादव (39) की पीट-पीटकर हत्या कर कर दी गई। ये सफर युवक का आखिरी सफर साबित हुआ। वारदात की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
सीट पर बैठने को लेकर विवाद
दीपक दिल्ली में नौकरी करता था और हर शुक्रवार दिल्ली से बागपत अपने घर आता था। घटना शुक्रवार की है, लेकिन इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। युवक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बागपत आ रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास सीट पर बैठने को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। दीपक को ट्रेन से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें…
Lucknow में समलैंगिक संबंध में रह रही युवती ने लगाईं फांसी… दीवार पर लिख गई कोड वर्ड
ट्रेन में मौजूद एक यात्री दीपक को पहचानता था। उसने दीपक के घरवालों को फोन करके सूचना दी। दीपक परिवार का इकलौता लड़का था। 12 साल पहले दीपक की सावित्री से शादी हुई थी। दीपक के दो बच्चे हैं। 12 साल की बेटी आयुषी और ढाई साल का बेटा अविरल। एक बहन पल्लवी है। उसकी शादी हो गई है। दीपक करीब 15 साल से दिल्ली के भगीरथ पैलेस में झूमर के शोरूम में काम करता था।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ के डॉ विवेक गुप्ता का बड़ा कांड, सेक्स रैकेट में शामिल विदेशी महिलाओं का बदला चेहरा…





