Lucknow में समलैंगिक संबंध में रह रही युवती ने लगाईं फांसी… दीवार पर लिख गई कोड वर्ड

UP News: यूपी के लखनऊ में एक साल से विवाहित महिला के साथ समलैंगिक संबंध में रह रही 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले युवती ने खून से दीवार पर M+S लिखा था.

राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके में एक साल से विवाहित महिला के साथ समलैंगिक संबंध में रह रही 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार दोपहर बाद अपने ही घर में फांसी लगा ली। एक घंटा पहले ही युवती के कमरे से निकलकर विवाहित महिला गई थी। आत्महत्या से पहले युवती ने खून से दीवार पर M+S लिखा था। यह युवती और महिला के नाम का पहला अक्षर है। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

पिता ने दी जानकारी
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि शु्क्रवार दोपहर को महिला घर आई थी। इसके बाद वह बेटी के रूम में गई। रूम अंदर से बंद हो गया। दोनों आपस में बातचीत कर रही थी। कुछ देर बाद दोनों के बीच बातचीत काफी तेज आवाज में होने लगी। दोनों के बीच बातचीत अक्सर इसी प्रकार से ऊंची हो जाती थी। इस कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पिता ने कहा कि कुछ देर बाद महिला बेटी के कमरे से निकलकर चली गई। उसके जाने के करीब एक घंटे बाद भी बेटी कमरे से नहीं निकली। वह उसे देखने उसके कमरे में पहुंचे। वहां बेटी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें…

UP में फिर बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप… 24 घंटे में लखनऊ में मिले 12 नए केस

पुलिस पर लगा मदद न करने का आरोप
पीड़ित पिता के मुताबिक- दोनों की नजदीकियां आपस में बढ़ती देख उन्होंने कई बार पुलिस से मदद मांगी थी. पुलिस से कहा था कि दोनों को बुलाकर डांटे और यह सब बंद कराएं, लेकिन उसने महिला का हवाला देते हुए कोई सुनवाई नहीं की. यह कहकर लौटा देते थे कि खुद अपनी समस्या का समाधान करो.

यह भी पढ़ें…

लखनऊ के डॉ विवेक गुप्ता का बड़ा कांड, सेक्स रैकेट में शामिल विदेशी महिलाओं का बदला चेहरा…

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
युवती सुसाइड केस में पीजीआई के एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद पांडेय का कहना है कि दोनों के बीच एक साल से नजदीकियां थीं। युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसको लेकर दोनों का उनसे झगड़ा होता था। युवती के पिता ने उसकी आत्महत्या मामले में महिला पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इस मामले में उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की है। पिता के मौखिक आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें…

Akhilesh Yadav पर नंदी का वॉर… बोले- ‘विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं’

Back to top button