
Thalapathy Vijay के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘Jana Nayagan’ की रिलीज डेट आई सामने
Thalapathy Vijay: दक्षिण के सुपरस्टार थलापति विजय आज अपना अपने 51वां जन्मदिन मन रहे है। और इस मौके पर ऐक्टर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है।
Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Jana Nayagan को लेकर चर्चाओं में है। विजय का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था. उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, जिन्हें थलापति और इलायाथलापति के नामों से भी जाना जाता है. विजय की पत्नी का नाम संगीता स्वर्णलिंगम है. उनके दो बच्चे सैजन संजय और दिव्या साशा हैं. पिता का नाम एसए चंद्रशेखर औप मां का शोभा चंद्रशेखर है. आज थलापथी विजय के जन्मदिन पर उनकी अंतिम फ़िल्म ‘जन नायकन’ की पहली झलक रिलीज होगी।
थलपति विजय की फिल्म की पहली झलक (Thalapathy Vijay Upcoming Film First Look)
थलपति विजय के फैंस के बीच उनकी इस आखिरी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं अब फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल विजय की फिल्म जन नायगन की एक नई झलक मेकर्स उनके जन्मदिन पर जारी करने वाले हैं। बता दें कि थलपति विजय 22 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं, उनके जन्मदिन पर ही फैंस को बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है।

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म Jana Nayagan का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, रॉकस्टार अनिरुद्ध इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं, वहीं फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण ने किया है जबकि सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एन.के हैं। इस फिल्म में बेहतरीन कलाकार नजर आयेंगे, जी हां! थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे। ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Kuberaa review:’कुबेर’ ने जीता दर्शकों का दिल, धनुष की एक्टिंग पर फिदा फैंस
Beta feature





