Sardarji 3 Trailer: Haniya Aamir संग रोमांस करते दिखे दिलजीत, फट पड़ा लोगों का गुस्सा

Sardarji 3 Trailer: हॉरर कॉमेडी में हानिया और नीरू बाजवा दोनों दिलजीत के साथ रोमांस करती हैं। भारतीय दर्शकों को दिलजीत का हानिया के साथ काम करना पसंद नहीं आ रहा है।

Sardarji 3 Trailer: पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपनी आगामी फिल्म सरदारजी 3 के ट्रेलर का अनावरण किया। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा किया, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेता हानिया आमिर (Haniya Aamir) भी थीं। दिलजीत ने यह भी लिखा कि फिल्म केवल विदेश में ही रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी में हानिया और नीरू बाजवा दोनों दिलजीत के साथ रोमांस करती हैं।

दिलजीत ने शेयर किया ट्रोलर

रविवार शाम दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सरदार जी 3′ का ट्रेलर लॉन्च किया है। इस ट्रेलर वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, ”सरदार जी 3′ 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज होगी। फढ़ लाओ भौंड़ दी लत्तन।’ भारतीय दर्शकों ने तुरंत नोटिस किया कि देश में ट्रेलर को जियो-ब्लॉक कर दिया गया है। YouTube पर वीडियो चलाने पर यह मैसेज आता है, ‘अपलोडर ने यह वीडियो आपके देश में उपलब्ध नहीं कराया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच हानिया एक भारतीय फिल्म में काम कर रही हैं. सरदारजी 3 के बारे में फिल्म में मानव विज, गुलशन ग्रोवर, जैस्मीन बाजवा, सपना पब्बी अहम किरदारों में हैं. अमर हुंडल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 जून को स्क्रीन पर आने वाली है.

दिलजीत पर फूटा लोगों का गुस्सा

दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3 को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने की मांग हो रही है। एक यूजर ने लिखा- ‘दिलजीत ने पहलगाम पर एक ट्वीट नहीं किया था, कारण थी उनकी ये फिल्म। बैन करो।’ एक ने कहा- ‘कंगना रनौत सही थी।’ एक ने लिखा- ‘दिलजीत देशद्रोही है। दिलजीत प्रो पाकिस्तानी है। इस फिल्म को सपोर्ट नहीं मिलना चाहिए।’ ऐसे कई और कमेंट्स में दिलतीज के लिए लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है।

पहलगाम हमले से दुखी Salman Khan, पोस्टपोन किया UK टूर

Back to top button