मां 8 साल की बेटी से जबरन करा रही थी देह व्यापार, विरोध पर देती थी थर्ड डिग्री

Agra News: बच्ची अपनी मां पर यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगा रही थी। उसके शरीर पर दिखे चोट के निशान विचलित करने वाले थे। कुछ ही देर में वीडियो चर्चा में आ गया।

Agra News: यूपी के आगरा में 9 साल की एक बच्ची ने गोद लेने वाली अपनी मां पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। बच्ची का रो-रो कर अपने जख्म दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव न्यू इंडिया’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में बच्ची अपनी मां सहित दो और नाम लेते हुए आरोप लगाती है कि ये लोग मार-मारकर उससे धंधा कराते हैं। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बच्ची ने किसी तरह अपनी गोद ली हुई मां को कमरे में बंद कर दिया और वहां से भाग निकली। उसके बाद राहगीरों को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद राहगीरों ने बच्ची का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बच्ची ने सभी आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से बताएं।  इसी दौरान एसीपी सदर हेमंत कुमार को एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी।

2 साल पहले लिया था बच्ची को गोद

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और गीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गीता ने दो साल पहले बच्ची को गोद लिया था और तभी से उससे देह व्यापार करवा रही थी। यह घटना थाना सदर क्षेत्र की है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow में समलैंगिक संबंध में रह रही युवती ने लगाईं फांसी… दीवार पर लिख गई कोड वर्ड

 “प्लीज मुझे बचा लो”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्ची यह कहते सुनाई दे रही है, ‘ये मेरे से धंधा करा रही है। प्लीज मुझे बचा लो। मारने के लिए लाई है, धंधा कराने के लिए लाई है वहां से मुझे। मार-मार कर धंधा कराती है मेरे से। गीता है इसका नाम, और अमित नाम है और छुट्टन। ये मेरे से धंधा कराती है मार-मार कर। मैं नहीं करना चाहती, जबरदस्ती करा रही है। ये देखिए खून निकल रहा है…इसलिए करा रही है। ये देखिए चोट और ये देखिए…ये देखिए…ये देखिए…ये देखिए चोट…और ये देखिए चोट।’

मामले में आरोपी महिला के दो भाई भी नामजद हैं। पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ के डॉ विवेक गुप्ता का बड़ा कांड, सेक्स रैकेट में शामिल विदेशी महिलाओं का बदला चेहरा…

Back to top button