Lucknow News: हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का टुकड़ा

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के मल्हौर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जा रही हम सफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। रेलवे ट्रैक पर एक भारी-भरकम लोहे का ढांचा रखा था।

Lucknow News: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला रुक नहीं रहा है। नया मामला मल्हौर स्टेशन के पास का है। यहां रेलवे ट्रैक पर एक भारी-भरकम लोहे की होर्डिंग रख दी गई। इससे आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) बाल-बाल बच गई। यहां पर मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर लोहे का बड़ा टुकड़ा देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन के डिब्बों और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

क्या था पूरा मामला?

आनन्द विहार से चलकर गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12572 लखनऊ से रवाना होकर बाराबंकी की ओर जा रही थी। मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर लोहे का बड़ा टुकड़ा देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। रेलवे अधिकारियों के बताया कि लोहे के टुकड़े के टकराने से इंजन को मामूली क्षति पहुंची, लेकिन ट्रेन के डिब्बों और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया, और तकनीकी जांच के बाद इसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यात्रियों में मची अफरातफरी

अचानक ब्रेक लगते ही ट्रेन झटके के साथ रुक गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने के बाद लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की शिकायत पर आरपीएफ और गोमती नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरपीएफ, पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़े-

मां 8 साल की बेटी से जबरन करा रही थी देह व्यापार, विरोध पर देती थी थर्ड डिग्री

रेलवे ट्रैक से हटाया गया स्ट्रक्चर होल्डिंग जैसा प्रतीत हो रहा है, जिसका नंबर 1087/8-10 है और जो डाउन लाइन पर गिरा मिला। प्रथम दृष्टया इसे किसी गहरी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि ट्रैक पर इस तरह भारी वस्तु का पहुंचना सामान्य नहीं माना जा रहा।

 

Back to top button