
मेरठ मेडिकल कॉलेज में किशोरी संग हैवानियत, सोता रहा हॉस्पिटल स्टाफ
Meerut Rape News: यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक 13 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई हैं। यहां एक तीमारदार ने बाथरूम में किशोरी को बंधक बनाकर रेप किया है।
Meerut Rape News: यूपी के मेरठ जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती 13 साल की किशोरी के साथ हैवानियत की गई। आरोपी युवक ने वॉशरूम में किशोरी के साथ धमकी देकर दरिंदगी की। आरोपी का भाई भी पैर के इलाज के लिए इसी वार्ड में भर्ती है।
अस्पताल के वॉशरूम में किशोरी संग हैवानियत
मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के पैर में परेशानी के कारण 20 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वही इसी वार्ड में काशीपुर (मुरादाबाद) का मोहित भी भर्ती था। मोहित का सड़क हादसे लेकिन एक पैर कट गया था और ऑपरेशन मेडिकल में हुआ था। मोहित की देखरेख को उसके साथ उसका भाई रोहित कर था था। शनिवार को किशोरी रात में बाथरूम गई पीछे से रोहित भी पहुंच गया और उसने किशोरी को बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रात्रि में ही फरार हो गया ।
यह भी पढ़ें…
मां 8 साल की बेटी से जबरन करा रही थी देह व्यापार, विरोध पर देती थी थर्ड डिग्री
घटना की जानकारी के बाद किशोरी की मां ने पहले डॉक्टरों और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आरोपी रोहित देर रात मेडिकल कॉलेज से फरार हो चुका था। बच्ची के बयान लिए गए, जिसमें रेप की पुष्टि की गई। इसके बाद बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। रविवार रात करीब 10 बजे आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है।
यह भी पढ़ें…
Lucknow में समलैंगिक संबंध में रह रही युवती ने लगाईं फांसी… दीवार पर लिख गई कोड वर्ड





