
Shaktimaan में Ranveer Singh को रिप्लेस करेंगे अल्लु अर्जुन? मेकर्स ने बताई सच्चाई
Shaktimaan: अल्लू अर्जुन के ‘शक्तिमान’ बनने की चर्चा के बीच मेकर्स ने साफ किया कि लीड रोल में सिर्फ रणवीर सिंह ही नजर आएंगे। अफवाहों पर विराम लग गया।
Shaktimaan: हाल में खबर सामने आई थी कि शक्तिमान का किरदार अल्लू अर्जुन निभा सकते हैं। लेकिन इस प्रोजेक्ट के करीबी ने कन्फर्म कर दिया है कि रणवीर ही होंगे शक्तिमान। रणवीर सिंह इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन हाल में खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के शक्तिमान होंगे। पुष्पा एक्टर के फैन इस खबर से खुश थे। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ अफवाह थी।
मुकेश खन्ना ने की थी अल्लू अर्जुन की तारीफ
रणवीर ही होंगे शक्तिमान
रिपोर्ट में बताया गया था कि मिन्नल मुरली के डायरेक्टर और मलयालम फिल्मों के एक्टर बेसिल जोसेफ इस प्रोजेक्ट को बनाएंगे, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह लीड शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अल्लू अर्जुन का नाम सामने आना रणवीर के फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी। लेकिन प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कन्फर्म किया कि फिल्म सिर्फ रणवीर के साथ बनाई जाएगी।
ये भी पढ़े-
Sonakshi Sinha ने मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, जहीर के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, “शक्तिमान कोई और नहीं कर रहा है। यह रणवीर सिंह ही हैं और कोई और नहीं। जो कोई भी उनके रिप्लेसमेंट की अफवाह फैला रहा है, वो अपना एजेंडा साफ कर रहा है।”
ये भी पढ़े-
Sitaare Zameen Par: आमिर खान के सितारों की ‘आंधी’, 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर





