
Prithvi Shaw ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को लिखा लेटर, ट्रांसफर की मांगी इजाजत
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से ट्रांसफर की इजाजत मांगी है। खराब फिटनेस और अनुशासनहीनता की वजह से उन्हें रणजी टीम से बाहर किया गया था।
Prithvi Shaw: भारत के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को ट्रांसफर के लिए पत्र लिखा है. शॉ कुछ समय से रेड बॉल सेटअप से बाहर हैं, हालांकि उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला है. लेकिन उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मुद्दों ने उनके प्रदर्शन से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. एक वरिष्ठ एमसीए अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को पुष्टि की कि शॉ का लेटर है जिसमें वह मुंबई छोड़ने की बात कर रहे हैं. इसे मंजूरी के लिए शीर्ष परिषद को भेजा गया है.
पृथ्वी शॉ ने बना रहे हैं टीम बदलने का मन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘पृथ्वी शॉ ने हमसे एनओसी मांगी है और हम जल्द ही इस पर फैसला करने वाले हैं।’ खराब फिटनेस के कारण ही पृथ्वी शॉ मुंबई की विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी की टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिटनेस पर काम करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 से 3 अलग-अलग राज्यों की टीमों से शॉ को खेलने का ऑफर मिला है। खराब फिटनेस के कारण ही वो भारतीय टीम से भी बाहर हुए थे। हाल के समय में उन्हें अपने फिटनेस पर काम करते हुए देखा गया है।
ये भी पढ़े-
Ind vs Eng: क्रिकेटर ऋषभ पंत की बढ़ी मुश्किल, ICC लगा सकता है बैन?
पृथ्वी शॉ ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट्स में कमाल प्रदर्शन किया.शॉ ने मुंबई के लिए 1 जनवरी 2017 को रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और उन्होंने दूसरी पारी में ही तमिलनाडु के खिलाफ शतक ठोका, जिसके बाद वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. 202223 रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ शॉ ने 379 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली, जो रणजी ट्रॉफी इतिहास में मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी है।
ये भी पढ़े-
ENG vs IND: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, छक्के से पूरा किया शतक





