‘Nathuniya 2’ यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा, खेसारी संग रोमांस कर रही डेजी शाह

Nathuniya 2 Song Released: खेसारी लाल यादव का पॉपुलर गाना नथुनिया का दूसरा पार्ट रिलीज किया जा चुका है। गाने में खेसारी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह शामिल हैं।

Nathuniya 2 Song Released: भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह स्टारर गाना “नथुनिया 2” आज रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है. गाने का भोजपुरिया दर्शकों ने दिल खोल कर स्वागत किया है।  अब वह सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी हो रहा है और व्यूज जानकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

‘नथुनिया 2’ यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा

“नथुनिया 2” को लेकर भी देखने को मिल रहा है. खेसारी लाल यादव का स्टारडम इस गाने में खूब देखने को मिल रहा है, तो डेजी शाह के साथ उनकी फ्रेश केमेस्ट्री भी स्क्रीन से आपकी पलकों को झपकने नहीं देने वाली है

बता दें कि तीन साल पहले आए ‘नथुनिया’ को खेसारी लाल याद और प्रियंका सिंह पर फिल्माया गया था। इसको 525 मिलियन व्यूज मिले थे और 2.7 मिलियन लाइक्स के साथ 141k कमेट्स आए थे। ऐसे में अब सबकी निगाहें Nathuniya 2 पर अटकी है कि क्या ये भी उतने व्यूज हासिल कर पाएगा या नहीं। इसे खेसारी ने ही गाया है और लिरिक्स-म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।

ऑडिएंस से मिल रहे धांसू रिस्पॉन्स

नथुनिया 2 को ऑडिएंस से मिल रहे धांसू रिस्पॉन्स के बाद खेसारीलाल यादव ने कहा, ये सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि, भोजपुरी संगीत को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने का प्रयास है. कभी सोचा नहीं था कि नथुनिया का दूसरा पार्ट भी आएगा और दूसरे पार्ट के रिलीज के बाद जिस तरह से ऑडिएंस का रिस्पॉन्स मिला वो अविस्मरणीय है. अपनी को स्टार को लेकर उन्होंने बताया कि डेजी शाह कमाल की एक्ट्रेस और डांसर हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा.

वहीं डेजी शाह ने बताया कि, भोजपुरी इंडस्ट्री की एनर्जी और लोकप्रियता वाकई कमाल है. खेसारीलाल यादव जी के साथ काम करके बहुत मजा आया. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को खूब प्यार देंगे.

Back to top button