
काशी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह… CM योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Amit Shah Varanasi Visit: गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहाँ वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। उनके साथ चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह शाम 5 : 40 बजे काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर CM योगी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। यहां से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हो गए। अमित शाह 2 दिन की विजिट पर हैं। यहां पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने वाली है. जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव व छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें…
Samajwadi Party में अब काम करने वालों की ज़रूरत नहीं, बोले निष्कासित विधायक
अमित शाह के साथ ही चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी काशी के कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को करीब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में होगी। यह बैठक काशी में पहली बार हो रही है। इसमें चार राज्यों सहित देश की सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें…
मेरठ मेडिकल कॉलेज में किशोरी संग हैवानियत, सोता रहा हॉस्पिटल स्टाफ
ऐसा माना जा रहा है कि बैठक के दौरान सेंट्रल जोन वाले राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के साथ ही भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दे भी शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें…





