Rishabh Pant को मिली गलती की कड़ी सजा, लीड्स टेस्ट के बीच ICC का एक्शन

India vs England 1st Test: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लीड्स के हेडिंग्ले में धांसू बल्लेबाजी से इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी। लेकिन अब ICC ने उनको फटकार लगाई है।

India vs England 1st Test: इस समय इंग्लैंड और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन शतक बनाया था। ऋषभ पंत ने 118 रन का योगदान दिया था। लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने ऋषभ पंत को फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है, जो आगे चलकर उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

खाते में जोड़ा एक डिमेरिट पॉइंट

सोमवार को मैच के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई. पंत को इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान मैदानी अंपायर के साथ उनकी बहस के लिए दंडित किया गया. भारत के उप-कप्तान को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. यह एक इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, जो उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जोड़ा गया. यह 24 महीनों में उनका पहला अपराध था।

ये भी पढ़े-

IND vs ENG: राहुल और पंत की शतकीय पारी, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए इतने रन

मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और क्रिस गैफनी, तीसरे अंपायर शारफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने ऋषभ पंत पर ये आरोप लगाया था। लेवल 1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हैं। अगर किसी खिलाड़ी को चार डिमेरिट पॉइंट 2 साल के भीतर मिलते हैं तो उसे एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 मैचों के लिए बैन कर दिया जाता है।

Back to top button