Indian Railway: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, महंगी हो सकती है टिकट

Indian Railway Ticket Hike: भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से एसी और नॉन-एसी एक्सप्रेस, मेल तथा सेकेंड क्लास टिकटों का किराया बढ़ाने की योजना बना रहा है। यह बढ़ोतरी 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर लागू होगी।

Indian Railways Ticket Hike: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अगले महीने से रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, भारतीय रेलवे कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार यात्री ट्रेन किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है। किराए में मामूली बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी।

500 KM से अधिक यात्रा पर अतिरिक्त शुल्क

जानकारी के अनुसार, नजदीकी या रोजमर्रा की यात्रा करने वाले लोगों पर इसका असर नहीं होगा। 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले लोग इस बदलाव से बचे रहेंगे। हालांकि 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से ट्रेन के किराए में इजाफा देखने को मिल सकता है।

1 जुलाई से लागू होने वाले संशोधित किराए इस प्रकार हैं-

  • उपनगरीय किराए में कोई वृद्धि नहीं होगी।
  • मासिक सीजन टिकट की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी।
  • सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।
  • सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए, किराया प्रति किलोमीटर आधा पैसा बढ़ जाएगा।
  • मेल और एक्सप्रेस (नॉन-AC) ट्रेनों में किराया 1 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा।
  • AC क्लास में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा।

कितना बढ़ सकता है किराया?

सेकेंड क्लास में सफर करने वाले लोगों को 500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के नॉन एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा अधिक चार्ज पड़ेगा। वहीं, एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से 2 पैसा अधिक देना होगा।

 

Back to top button