
Box Office Report: सितारे जमीन पर कर रही तूफानी कमाई, कुबेर और हाउसफुल 5 का भी जानें हाल
Box Office Report: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने मंगलवार को भी शानदार कमाई की है। कुबेर और हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।
Box Office Report: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन पर से कमाल कर रहे हैं। इस फिल्म ने ना सिर्फ इमोशन परोसने में बाजी मारी है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर रही है। वहीं धनुष की ‘कुबेर’ ने भी रफ्तार बनाए रखी। दूसरी ओर ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में अब गिरावट साफ देखी जा रही है। आइए जाने है बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों का हाल।
सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की यह फिल्म पहले दिन भले औसत रही हो, लेकिन रविवार से इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया. मंगलवार को भी 8.50 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया गया. उम्मीद है कि यह फिल्म हफ्ते भर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी.
ये भी पढ़े-
दिल्ली हाईकोर्ट ने दी Rajpal Yadav को राहत, चेक बाउंस का था मामला
कुबेर (Kuberaa) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
धनुष, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मंगलवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद यह अब भी मजबूत स्थिति में है. फिल्म जल्द ही 75 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है.
ये भी पढ़े-
Shaktimaan में Ranveer Singh को रिप्लेस करेंगे अल्लु अर्जुन? मेकर्स ने बताई सच्चाई
हाउसफुल 5 (Housefull 5) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने शुरुआती दिनों में धमाका किया था, लेकिन अब इसकी रफ्तार थमने लगी है. लगभग 225 करोड़ की लागत वाली फिल्म को अपनी लागत निकालने में अब दिक्कत हो सकती है.
ये भी पढ़े-
John Abraham बनेंगे सुपरहीरो ‘मंकीमैन’, अगले साल शुरू होगी शूटिंग





