
Sardaar Ji 3 पर हो रहे विवाद पर बोले Diljit Dosanjh, ट्रोलिंग के बाद लिया ये फैसला
Diljit Dosanjh : ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर दिलजीत दोसांझ ट्रोल हो रहे है। लेकिन फैंस दो तरफ बटें हुए है।
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar ji 3 Trailer) का ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया गया। एक तरफ जहां फैंस अपने फेवरेट स्टार को पर्दे पर देखकर खुश थे वहीं कुछ लोगों को फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी अच्छी नहीं लगी। फिल्म अब केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही रिलीज होगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर देश में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
फिल्म की रिलीज पर ये बोले दिलजीत दोसांझ
फिल्म ‘सरदार जी 3’ के इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होने और भारत में रिलीज ना होने पर दिलजीत ने बात की. उन्होंने कहा, ‘जब ये फिल्म बनी थी तब सिचुएशन सब ठीक थी. हमने इसे फरवरी में शूट किया था और तब सबकुछ ठीक था. उसके बाद, बहुत सारी बड़ी चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं. तो प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि फिल्म जाहिर तौर पर अब इंडिया में तो नहीं लगेगी. तो ओवरसीज रिलीज करते हैं।
मैं इसका समर्थन करता हूं – दिलजीत
प्रोड्यूसर्स का बहुत सारा पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही थी तब ऐसा कुछ नहीं था. उन्हें पता है कि उन्हें नुकसान होगा क्योंकि आप एक पूरी टेरिट्री को हटा रहे हो. यहां तक कि जब मैंने फिल्म साइन की थी सब ठीक था. तो अगर प्रोड्यूसर्स इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं तो मैं उन्हें सपोर्ट करता हूं.
ये भी पढ़े-
Box Office Report: सितारे जमीन पर कर रही तूफानी कमाई, कुबेर और हाउसफुल 5 का भी जानें हाल
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में काफी टेंशन आ गई थी। फिल्म एसोसिएशन ने इसके बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढ़े-
दिल्ली हाईकोर्ट ने दी Rajpal Yadav को राहत, चेक बाउंस का था मामला





