
ENG-U19 vs IND-U19: भारत की अंडर 19 टीम ने मचाया गदर, इंग्लैंड को पहले वनडे में 231 रन से हराया
ENG-U19 vs IND-U19: इंडिया ने इंग्लैंड को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 231 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
ENG-U19 vs IND-U19: इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की अंडर 19 टीम ने यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर दुनिया को चौंका दिया. इस मैच में भारत की अंडर 19 टीम ने यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ मैच में 50 ओवर में 9 विकेट पर 442 रन का स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड में तहलका मचा दिया. इस मैच को भारत की अंडर 19 टीम ने 231 रन से जीत लिया. यंग लायंस इनविटेशनल XI की टीम 211 रन बनाकर आउट हो गई. (Tour Match, Loughborough, June 24, 2025, India Under-19s tour of England)
बड़े अंतर से जीती टीम इंडिया
इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच मंगलवार को खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इंडिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 442 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और इसके जबाव में इंग्लैंड की टीम 41.1 ओवर में 211 रन पर सिमट गई और उसे 231 रन के बड़े अंतर से हार मिली।
हरवंश ने 52 गेंदों पर 103 रन बनाए
इंडिया अंडर 19 टीम की ओर से नौवें नंबर पर उतरकर हरवंश पंगालिया ने 9 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर 103 रन की तूफानी पारी खेली. हरवंश के अलावा कनिष्क चौहान ने 79 रन बनाए जबकि राहुल कुमार ने 73 रन की पारी खेली. आरएस अंब्रीश ने 72 रन बनाए जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे. भारत ने इस मैच में 9 गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई.
ये भी पढ़े-
कोच गंभीर का सवालों से किनारा, पहला टेस्ट हारने के बाद कहा-कोई जानबूझकर…
भारत की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने की, लेकिन आयुष एक रन जबकि वैभव 13 गेंदों पर एक छक्का और 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के 5 विकेट 91 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया ।
ये भी पढ़े-
Rishabh Pant को मिली गलती की कड़ी सजा, लीड्स टेस्ट के बीच ICC का एक्शन





