
सुपरस्टार सलमान खान की क्रिकेट में एंट्री, इस टीम की संभालेगे कमान…
Salman Khan ISPL: लीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने अब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखकर सभी को चौंका दिया है। शाहरुख खान के बाद अब सलमान ने भी एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी की कमान संभाल ली है। उन्होंने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) की दिल्ली टीम खरीद ली है।
Salman Khan ISPL: बॉलीवुड के सुपरस्टार और लोगों के चहेते भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) अब सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, उन्होंने अब एक नई जिम्मेदारी संभाली है. एक्टर ने अब क्रिकेट की दुनिया में भी कदम रख दिया है.
‘मैं हमेशा से क्रिकेट का फैन रहा हूं’
इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी। उन्होंने कहा, “क्रिकेट हमारे देश की धड़कन है जो हर गली-नुक्कड़ पर खेला जाता है। ISPL जैसे प्लेटफॉर्म इन गली क्रिकेटरों को प्रोफेशनल बनने का मौका देते हैं। मैं हमेशा से क्रिकेट का फैन रहा हूं और अब इस सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। ये तो बस शुरुआत है।”
सीजन 2 में ‘माझी मुंबई’ ने मारी थी बाजी
आपको बता दें कि ISPL की शुरुआत मुंबई से हुई थी और अब यह देशभर में पॉपुलर हो चुकी है. सीजन 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब सीजन 3 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की एंट्री ने लीग को और खास बना दिया है. सीजन 2 में 28 मिलियन से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनी और टीवी की व्यूअरशिप में 47% का उछाल दर्ज किया गया. पिछले सीजन में ‘माझी मुंबई’ ने खिताब जीता था और इस दौरान कई युवा सितारे जैसे अभिषेक डालोर, सागर अली और फर्दीन काजी उभरकर सामने आए थे. अब सबकी नजर सीजन 3 पर टिकी हुई है.
View this post on Instagram





