
आज का राशिफल 27 जून 2025 : इन राशियों के लिए आज का योग रहेगा लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल
Horoscope Today 27 June 2025 : आज 27 जून दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से कर्क राशि मे हो रहा है।
ऐसे में आज चंद्रमा अपनी राशि में गोचर करते हुए बुध के साथ मिलकर कला योग बना रहे हैं। जबकि आज चंद्रमा और शुक्र दोनों एक दूसरे से केंद्र भाव मे गोचर कर रहे हैं और चंद्रमा से द्वादश भाव में आग गुरु बैठकर अनफा योग भी बना रहे हैं ऐसे में आज का दिन वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि आज चंद्रमा पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे। और इस दौरान आज अपनी कर्क राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा बुध के साथ मिलकर कला योग बनाएंगे साथ ही आज गुरु का गोचर चंद्रमा से द्वादश भाव में होने की वजह से अनफा योग भी बनेगा। ऐसे मे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा, लेकिन अच्छी बात है कि परिश्रम के बाद सफलता मिलने की खुशी भी पाएंगे। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तारीफ भी पाएंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आज आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न होंगे और आप अपनी चाहत को पूरा कर पाएगे। बिजनेस करने वाले लोग आज साहसिक निर्णय लेकर लाभ उठा सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपके बीच प्रेम की भावना बनी रहेगी।
मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।





