‘Hera Pheri 3’ में बाबू भैया की वापसी, परेश रावल बोले- सब हल हो गया…

Hera Pheri 3: परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में वापसी की पुष्टि की है, जबकि पहले उन्होंने फिल्म छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने विवाद को खारिज किया और सह-कलाकारों की तारीफ की।

Hera Pheri 3: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) बीते कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अक्षय कुमार की हिट फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा की थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में कई बार बात की। लोगों ने उनसे बाबू भैया के किरदार में वापसी करने की गुजारिश भी की थी। आखिरकार अब एक्टर ने फैंस को फिल्म को लेकर बड़ा सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं कि क्या वह फिल्म में वापसी करेंगे या नहीं।

परेश रावल ने बताया- अब सब हल हो गया

परेश रावल ने हिमांशु मेहता के साथ बातचीत में कहा, “नहीं अब कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। क्या होता है कि जब चीज इतनी लोगों को भाती है, तब हमें अतिरिक्त रूप से सावधान रहना होता है। यह जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। कि जनता बैठी है आपको इतना प्यार करती है। आप चीजों को ऐसे ही नहीं ले सकते हैं। मेहनत करो उनको दो। तो मेरा यह ही है कि यह हमारी जिम्मेदारी है। तो मेरा यह है कि सब आएं साथ में, मेहनत करें। और कुछ नहीं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है, अब सब हल हो गया है।”

ये भी पढ़े-

‘पंचायत’ सीजन 4 : सीरीज की सफलता से गदगद ‘प्रधान जी’, बताया- ‘सभी के लिए कुछ है’

इस फिल्म की घोषणा काफी पहले हो चुकी है। अनाउंसमेंट के थोड़े समय बाद परेश रावल ने सावर्जनिक तौर पर इस फिल्म से खुद को अलग करने की जानकारी दी थी। खैर, अब उनके बीच सब सही हो गया है, तो इस फिल्म का इंतजार करने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

ये भी पढ़े-

कमल हासन और आयुष्मान खुराना को Oscars Academy ने भेजा न्योता…

 

Back to top button