Lucknow News: लखनऊ में व्यापारी ने पत्नी और बेटी संग खाया जहर, फ्लैट में मिलीं तीनों की लाशें

Lucknow News: लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया. व्यापारी ने पत्नी और बेटी संग जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में जहर खाकर आत्महत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चौक नक्खास इलाके में रहने वाले शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता और बेटी ने जहर खाकर सुसाइड किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेटी ने चाचा को दी थी जानकारी

पुलिस जांच में पता चला कि ख्याति ने आत्महत्या से पहले अपने चाचा को मोबाइल पर कॉल कर जहर खाकर जान देने की बात कही थी. शेखर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस और परिवार वाले फ्लैट पर पहुंचे, तीनों की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार, शोभित रस्तोगी राजाजीपुरम में कपड़ों की दुकान चलाते थे। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने उन्हें इस हद तक मजबूर कर दिया कि उन्होंने परिवार सहित यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट

वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है. शुरुआती जांच में कर्ज और मानसिक दबाव को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है। लखनऊ के चैक के अशरफाबाद स्थित फ्लैट में तीनों के शव मिले हैं, जिनकी पहचान 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय ख्याती रस्तोगी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े-

Agra Airport को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस ने बताया कि तीनों लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन अभी इसके कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को घर से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया गया कि शोभित राजाजीपुरम में कपड़े के बड़े व्यापारी थे।

यह भी पढ़ें…

ऑपरेशन कनविक्शन बना अपराधियों का काल, 97 हजार को मिली सजा…

 

Back to top button