
Jasprit Bumrah के वर्कलोड मैनेज से पर भड़के AB De Villiers, गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लताड़ा
AB De Villiers on Jasprit Bumrah: पहला टेस्ट हार चुका भारत अगर 2 जुलाई से शुरू हो रहे एजबेस्टन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगा तो उसकी मुश्किलें बढ़नी तय है।
AB De Villiers on Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने लीड्स में 5 विकेट से गंवाया। अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। इस टेस्ट से पहले कोच गौतम गंभीर ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बात की थी कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। अब उनके इस फैसले पर एबी डिविलियर्स ने बयान दिया है।
डेल स्टेनका दिया उदाहरण
एबी डी विलियर्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए थे। जैसे वह डेल स्टेन को कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे सीरीज में आराम दिया करते थे, ताकि वह बड़े दौरों के लिए फिट रह सके। वैसे भारत भी बुमराह के साथ कर सकता है। डी विलियर्स ने कहा कि इंग्लैंड सीरीज से बड़ा कुछ नहीं है।
गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लताड़ा
डिविलियर्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर खिलाड़ियों का ठीक से प्रबंधन नहीं करने तक के आरोप लगाए और उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्या हुआ जो टीम मैनेजमेंट को यह फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह कुप्रबंधन था या शायद इसलिए कि वह हाल में चोट से लौटे हैं। हो सकता है बुमराह सर्जन के पास गए हों और उन्होंने बताया हो कि वह पांच टेस्ट मैच नहीं खेल सकते। मेरा मतलब है कि आपको इसका सम्मान करना होगा और अंत में यह टीम इंडिया पर निर्भर करता है कि वह बुमराह को अच्छी तरह से किस प्रकार मैनेज कर सकते हैं।’
ये भी पढ़े-
सिर्फ सात साल पहले टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह के नाम 46 टेस्ट मैच में 210 विकेट दर्ज है. बुमराह टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं. उन्हें इंग्लैंड में खेलने का पुराना अनुभव है. उनकी मौजूदगी ही विरोधी खेमे में खलबली मचाने के लिए काफी है





