
‘Maa’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘कन्नप्पा’ को दी कड़ी टक्कर
Maa Box Office Collection : काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ ने वीकेंड के कलेक्शन में मल्टीस्टारर फिल्म ‘कन्नप्पा’ को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में शानदार कमाई की है।
Maa Box Office Collection Day 3: काजोल ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘मां’ के साथ, बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 27 जून को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी और फिर इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की है। काजोल की फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया है, जबकि ‘कन्नप्पा’ के (Kannappa) कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
कन्नप्पा को दी कड़ी टक्कर
‘मां’ को मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद तीसरे दिन यानी वीकेंड पर 6.71 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह कुल कलेक्शन 17.36 करोड़ रुपए हो गया. ‘मां’ को बॉक्स ऑफिस पर विष्णु मांचू की स्टार-स्टडेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ से कड़ी टक्कर मिली. दिलचस्प बात यह है कि तीसरे दिन ‘मां’ ने ‘कन्नप्पा’ को पीछे छोड़ दिया, जहां ‘मां’ ने 6.71 करोड़ रुपए कमाए जबकि ‘कन्नप्पा’ ने 5.66 करोड़ रुपये कमाए.
‘Hera Pheri 3’ में बाबू भैया की वापसी, परेश रावल बोले- सब हल हो गया…
‘मां’ ने कुल कितनी की कमाई
- ‘मां’ ने रिलीज के पहले दिन 4.65 करोड़ की कमाई की थी।
- दूसरे दिन फिल्म ने 29.03 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 6 करोड़ रुपये कमाए.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मां’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘मां’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 17.40 करोड़ रुपये हो गई है.
मां की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा और कई अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनयकिया है. वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो, यह एक ऐसी कहानी है जिसमें एक मां अपनी बेटी को राक्षसी ताकतों से बचाने के लिए देवी काली का रूप धारण कर लेती है।
Maa Box Office Collection: काजोल की पहली दमदार हॉरर फिल्म, लोगों को आई पसंद पर कमाई…





