Tirupati से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार… 3 लोगों की मौत, 9 गंभीर

Karnataka News: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के रहने वाले 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये लोग थिम्मप्पा मंदिर में दर्शन के बाद तिरुपति से वापस चिक्कबल्लापुर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदनपल्ले के पास हादसा हुआ। दुर्घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने टेंपो ट्रेवलर को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चिक्काबल्लापुर के बागेपल्ली से तिरुपति जा रहा था, जो कुरुबलकोटा मंडल के चेन्नामरी मिट्टा के पास टेंपो ट्रेवलर से टकरा गया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां हाहाकार मच गया। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

यह भी पढ़ें…

Telangana में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया था।

इस दुर्घटना में मृतक मेघर्ष (17), चरण (17) और श्रावणी (28) शामिल हैं। मृतकों की पहचान जिले के बागेपल्ले तालुक के होसाहुद्या गांव के निवासियों के रूप में हुई। घटना में 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन सभी को मदनपल्ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें…

Hul Diwas पर झारखंड में लाठीचार्ज, भाजपा बोली- दोहराई गई अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता

एक पुलिस अधिकारी ने 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा, “तीन परिवार सुबह 3 बजे एक टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर तिरुमाला से बागेपल्ली के लिए निकले थे। ट्रेवलर में कुल 14 लोग सवार थे। अन्नामय्या जिले के चेन्नामरी मिट्टा में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के प्रभाव से टेंपो ट्रेवलर क्षतिग्रस्त हो गया।”

फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें…

Kiren Rijiju की चार दिवसीय हिमाचल यात्रा संपन्न, प्रदेशवासियों का जताया आभार

Back to top button