
रायबरेली में बदमाशों का आतंक; घर में सो रहे व्यापारी और पत्नी की हत्या…
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में स्थित खीरों थाना क्षेत्र के महारानीगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती पर हमला कर दिया. बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी और बचाने के प्रयास कर रही पत्नी को गोली मार दी.
Raebareli News: गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया है. पुलिस को घटना के बाबत कोई सुराग नहीं मिला है.
थाना क्षेत्र खीरों के महारानीगंज के रहने वाले धनंजय ने बताया कि सोमवार रात चाचा सुखदेव (40) व चाची सरोजनी देवी छत पर कमरे में सो रहे थे. रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर हमला बोल दिया. इस दौरान चाचा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करके हत्या कर दी. बगल में सो रही चाची सरोजनी देवी ने बचाने के प्रयास के साथ शोर मचा दिया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. धनंजय के मुताबिक चाचा सुखदेव गल्ला व्यापारी थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.
जिला अस्पताल रायबरेली ने बताया कि सरोजनी नाम की महिला को गंभीर हालत में यहां लाया गया था. उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स भेजा गया है. अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना खीरों क्षेत्र के महरानीगंज में गल्ला व्यापारी सुखदेव की हत्या कर दी गई है और उनकी पत्नी सरोजनी देवी के पेट में गोली लगी है. जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल की फोरेंसिक टीम ने जांच की है. जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा.





